Kodarma News: चंदवारा में पाइपलाइन लीकेज से आज भी कई इलाकों में नहीं मिलेगा पानी
कोडरमा, अगस्त 3 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। चंदवारा में एनएच किनारे शोरूम के पास पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज होने से सोमवार को झुमरी तिलैया शहर के पुराने पानी टंकी और सीएच स्कूल स्थित जलमीनार से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। इसके चलते शहर की बड़ी आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। पीएचईडी विभाग के अधिकारियों के अनुसार मुख्य पाइपलाइन में लीकेज आने के कारण जलापूर्ति बाधित हुई। पाइप की मरम्मत का कार्य जारी है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण मरम्मत कार्य में कठिनाई आ रही है। विभाग ने बताया कि मंगलवार को भी शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसका कारण चंदवारा उरवां वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में नए मोटर की स्थापना का कार्य है। इस दौरान गांधी स्कूल, अड्डी बंगला और गुमो स्थित जलमीनारों से जलापूर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.