कोडरमा, अगस्त 9 -- Kodarma News: चंदवारा। चंदवारा थाना क्षेत्र के चंदवारा पश्चिमी पंचायत अंतर्गत चिलोडीह गांव में शनिवार को करंट लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्णा महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कृष्णा महतो शनिवार की सुबह अपने खेत में मोटर के जरिए पटवन करने गए थे। इसी दौरान मोटर चलाने के क्रम में वह करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...