कोडरमा, जुलाई 25 -- Kodarma News: चंदवारा। जिला कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध साइकिलों को शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच वितरण किया गया। नौ स्कूलों के 486 बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया। इसमें मिडिल स्कूल जौंगी, दिग्थूगैड़ा, भोंडो, बिरसोडीह, पिपराडीह, मदनगुंडी, महुंगाय, मंझलाडीह व चंदवारा स्कूल के नाम शामिल हैं। मौके पर मुख्य रूप से प्रमुख मंजू देवी, उप प्रमुख खुशबू देवी, बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, जिप सदस्य नीतू यादव आदि उपस्थित थे। मौके विभिन्न स्कूलों के प्रध्यानाध्यापक, शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: पदमा: स्कूली बच्चों के बीच हुआ साइकिल का वितरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...