Kodarma News: चंदवारा में दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
कोडरमा, सितम्बर 9 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरवां मोड़ पंजाब नेशनल बैंक के तिलैया डैम जाने वाले रास्ते स्थित फैशन हब नामक दुकान में मंगलवार की रात आग लग गई। इससे लाखों रुपए का सामना जलकर राख गए। दुकान के मालिक नौशाद अंसारी ने बताया कि पीसीआर वाहन के द्वारा इस घटना का सूचना दी गई। इसके बाद अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। जब वे दुकान पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे तब तक दुकान में रखे कपड़ा और फर्नीचर जल चुके थे। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.