कोडरमा, जुलाई 16 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे पुलिस से लोगों का भरोसा भी उठता जा रहा है। इलाके में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला बाराडीह गांव का है, जहां घर के सामने खड़ा ट्रैक्टर अज्ञात चोरों ने रातोंरात चोरी कर लिया। मामले को लेकर पीड़ित संतोष पंडित (पिता- शंकर पंडित) ने चंदवारा थाना में लिखित आवेदन देकर ट्रैक्टर बरामद करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 15 जुलाई की रात उन्होंने अपना ट्रैक्टर घर के सामने खड़ा किया और सोने चले गए। सुबह उठने पर घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला। यह भी पढ़ें- Godda News: इलाज कराने पहुंचे पिता की डबल लॉक बाइक चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा खुलवाकर बाहर निकले तो द...