Kodarma News: चंदवारा दुर्गा पूजा समिति की बैठक में पूजा को भव्य रूप से मनाने का निर्णय, कमेटी का गठन
कोडरमा, सितम्बर 8 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर श्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक मंगलवार को मंडप परिसर में हुई। बैठक में अश्विन दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि चंदवारा में वर्ष 1945 से अश्विन दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी पूजा को भव्य तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूजा आयोजन को लेकर विभिन्न तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद समिति की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें विनोद मोदी को अध्यक्ष, संतोष मोदी को कार्यकारी अध्यक्ष, रविंद्र नाथ को उपाध्यक्ष, संजय मोदी को सचिव व गौतम कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दशरथ मोदी, प्रमोद मोदी, विजय मोदी, अजय कुमार, अरविंद कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.