Kodarma News: चंदवारा के थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने किया पदभार ग्रहण
कोडरमा, सितम्बर 5 -- Kodarma News: चंदवारा के थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने किया पदभार ग्रहण चंदवारा। चंदवारा थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में प्रेम कुमार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान प्रेम कुमार को थाना के कर्मियों ने बुके देकर सम्मानित किया। पदभार ग्रहण करने के दौरान प्रेम कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्रथमिकता होगी। साथ ही अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने और फरियादियों की बातों को प्रथमिकता के साथ सुना जाएगा। इसके अलावा आमजानो को पुलिस से जो अपेक्षा है उसे पूरा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: डोमचांच के 23वें थाना प्रभारी बने शशिभूषण कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.