Kodarma News: चंचालिनी धाम में योग साधकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
कोडरमा, अक्टूबर 5 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। जिले के प्रसिद्ध ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल मां चंचालिनी धाम में रविवार को पतंजलि योग समिति, जिला कोडरमा के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छता अभियान का आयोजन बेलाटांड़, डोमचांच में आयोजित 25 दिवसीय योग शिविर में शामिल योग साधकों ने योग के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। योग साधक चंचालिनी धाम की पहाड़ी चोटी तक पहुंचे और वहां बिखरे कचरे को एकत्र कर सफाई की। इसके बाद मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। साधकों ने श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए मंदिर परिसर में कचरा नहीं फैलाने की अपील की। योग साधकों ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए योग जितना जरूरी है, उतना ही स्वच्छ वातावरण भी आवश्यक है। धार्मिक और पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.