Kodarma News: घर से लापता किशोर को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
कोडरमा, जुलाई 31 -- Kodarma News: जयनगर। जयनगर पुलिस ने घर से लापता किशोर को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालक की पहचान रोशन कुमार 15 वर्ष, पिता प्रमोद यादव, निवासी हसनपुर, थाना रफीगंज, जिला औरंगाबाद बिहार के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार रोशन कुमार गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे अपने घर से लापता हो गया था। इसी दौरान जयनगर थाना क्षेत्र के शर्माटांड़ स्टेशन के आसपास एक लगभग अकेले घूमता हुआ दिखाई दिया। संदिग्ध परिस्थिति में अकेले घूमते देख जयनगर पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस उसे सुरक्षित थाना लेकर आई। थाने में पुलिस ने बालक से पूछताछ कर उसका नाम, पता एवं परिजनों की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद जयनगर पुलिस ने औरंगाबाद के रफीगंज थाना की पुलिस एवं बालक के परिजनों से संपर्क स्थापित किया। सूचना मिलने पर परिजन जयनगर थाना पहुंचे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.