कोडरमा, नवम्बर 9 -- Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत मायका गली में दिवाली की रात एक मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि घटना के समय घर में कोई सदस्य उपस्थित नहीं था। जिसके कारण समान जलने के अलावा कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।इस संबंध में नीचे रहनेवाले पड़ोसी ने बताया ,कि उन्होंने सीढ़ी पर जब धुआं देखा तो तुरंत 112 पर कॉल किया ,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तिलैया थाना के एएसआई सतबीर सिंह व अन्य जवानों ने घर का दरवाजा खोला तो देखा कि फ्रिज, सोफा व अन्य सामान जला हुआ है।उन्होंने तत्काल पाइप लगाकर आग बुझाने में काफी मदद की। यह भी पढ़ें- Orai News: शॉर्ट-सर्किट से आग, फ्रिज, सिलाई मशीन समेत गृहस्थी राख यह घर उषा देवी का है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि फ्रिज का कंप्रेशर फटने के कारण यह घटना घटी। ...