Kodarma News: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी का प्रयास, शोर मचाने पर आरोपी फरार
कोडरमा, सितम्बर 2 -- Kodarma News: कोडरमा। थाना क्षेत्र के नगरखारा में एक महिला के साथ छेड़खानी की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि बुधवार को एक अज्ञात युवक मुंह पर गमछा बांधकर महिला के घर में घुस गया। आरोप है कि युवक ने महिला को जबरन पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और हल्ला करने लगे। लोगों को जुटता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद महिला और उसके परिजनों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.