कोडरमा, अक्टूबर 2 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। आगामी जैनेश्वरी दीक्षा ग्रहण करने के पूर्व पांच दीक्षार्थी ब्रह्मचारी भाई के लिए बिनौली व गोद भराई समारोह जैन समाज झुमरीतिलैया के सानिध्य में आयोजित किया गया।

समारोह का स्वागत मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र से आए दीक्षार्थी भाई का स्वागत श्री दिगंबर जैन मंदिर में समाज के पदाधिकारियों ने मुकुट माला पहनाकर, तिलक लगाकर स्वागत किया। जैन मंदिर में सभी पांचों दीक्षार्थीओं ने अध्यात्म योगी जैन संत परम तपस्वी मुनि श्री 108 सुयशसागर जी मुनिराज और मुनि श्री 108 कौशल्य सागर जी मुनीराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उनका चरण प्रक्षालन किया। इस अवसर पर मुनि श्री ने अपनी अमृतवाणी में कहा कि मनुष्य जीवन का सार ज्ञान का सेवन करते हुए संयम को धारण करना है। योग मिलने के बाद भी उपयोग ना करें ...