कोडरमा, जुलाई 7 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के इरगोबाद में पैगाम-ए-कर्बला कॉन्फ्रेंस जलसे का आयोजन किया गया। जलसे में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। जलसे के मुख्य वक्ता हज़रत अल्लामा मौलाना नोमान अख्तर फायकुल जमाली (नवादा, बिहार) ने संबोधन में कहा कि जिस घर में शिक्षा होगी, वही घर और समाज रोशन होगा। कर्बला हमें इल्म, सब्र, कुर्बानी, इंसाफ़ और इंसानियत का रास्ता दिखाती है। उन्होंने कहा कि कर्बला हमें यह भी सिखाती है कि सिर कट सकता है, मगर हक़, इंसाफ़ और दीन पर कभी समझौता नहीं किया जा सकता। हज़रत इमाम हुसैन, हज़रत अब्बास अलमदार, हज़रत अली अकबर, हज़रत अली असगर और कर्बला के 72 शहीदों ने अपने खून से इस्लाम की बुनियाद को मजबूत किया और पूरी इंसानियत को यह संदेश दिया कि ज़ुल्म के सामने झुकना मोमिन की शान नहीं है। कार्यक...