Kodarma News: ग्रेड वन का लाभ नहीं मिलने वाले सेवानिवृत्त व मृत शिक्षकों की सूची होगी तैयार
कोडरमा, अक्टूबर 27 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय, निदेशक प्राथमिक शिक्षा, झारखंड तथा उपायुक्त कोडरमा के आदेश के आलोक में जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय ने पेंशनर समाज कोडरमा से वैसे प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के सेवानिवृत्त और मृत शिक्षकों की सूची मांगी है, जिन्हें नियुक्ति तिथि से ग्रेड-1 का लाभ नहीं मिला है। इस संबंध में 28 अक्टूबर को दिन के 12 बजे पेंशनर समाज कोडरमा में आवश्यक बैठक बुलाई गई है। बैठक में संबंधित सेवानिवृत्त शिक्षक और दिवंगत पेंशनभोगियों के पारिवारिक पेंशनभोगियों को शामिल होने की अपील की गई है, ताकि पात्र शिक्षकों और उनके परिजनों को नियमानुसार लाभ दिलाने की दिशा में आवश्यक पहल की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.