Kodarma News: ग्रीन पत्थर के अवैध उत्खनन को लेकर दो गुटों में विवाद
कोडरमा, नवम्बर 19 -- Kodarma News: डोमचांच। डोमचांच प्रखंड के ढाब थाना क्षेत्र के गोरियाडीह जंगल में ग्रीन पत्थर के अवैध उत्खनन को लेकर बुधवार की रात दो गुटों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पत्थर उत्खनन और उससे जुड़े कारोबार को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हुआ है। बताते चलें कि गोरियाडीह इलाके में धड़ल्ले से ग्रीन पत्थर का अवैध कारोबार संचालित हो रहा था। इसका एक पक्ष के लोग विरोध कर रहे थे। साथ ही गांव के लोगों का कहना था कि इससे पर्यावरण पर खतरा है। साथ ही गांव की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। इसी को लेकर अवैध तरीके से खनन करनेवालों से ग्रामीणों के बीच विवाद की सूचना है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि उनको किसी तरह का कोई लिखित आवेदन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। अगर कोई ग्रामीण शिकायत करते हैं तो पुलिस मामले की जांच कर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.