Kodarma News: ग्रिजली विद्यालय ने संस्कार इंटरनेशनल को आठ विकेट से हराया
कोडरमा, अक्टूबर 28 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि । कोडरमा में संचालित अंतर विद्यालय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को लीग मुकाबले में ग्रिजली विद्यालय ने संस्कार इंटरनेशनल स्कूल को आठ विकेट से शिकस्त दी। संस्कार इंटरनेशनल की टीम निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 104 रन ही बना सकी। टीम की ओर से पीयूष राय ने सबसे ज्यादा 15 रन, सार्थक वर्मा ने नाबाद 13 रन और सत्यम कुमार ने 11 रन बनाए। टीम को अतिरिक्त के रूप में 37 रन मिले। ग्रिजली विद्यालय की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। अनुराग कुमार ने 6 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि आकाश यादव और यश कुमार ने 2-2 विकेट तथा अजीत कुमार ने 1 विकेट लिया। 105 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रिजली विद्यालय की टीम ने 14.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.