Kodarma News: ग्रिजली विद्यालय ने मॉडर्न पब्लिक स्कूल को 83 रनों से हराया
कोडरमा, अक्टूबर 24 -- ग्रिजली विद्यालय ने 83 रनों से जीता मुकाबला Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंतर विद्यालय स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे लीग मुकाबले में ग्रिजली विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मॉडर्न पब्लिक स्कूल को 83 रनों से हरा दिया। ग्रिजली विद्यालय के कप्तान मो. साद आरिफ ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ग्रिजली विद्यालय की टीम ने 34.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 151 रन बनाए। टीम की ओर से अनमोल राज ने सर्वाधिक 26 रन बनाए, जबकि अभ्यांश यादव ने 25 और पीयूष वाडेकर ने 24 रनों का योगदान दिया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल की ओर से सौरभ और सुमन कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए। 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.