Kodarma News: ग्रिजली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जाना पौष्टिक आहार के फायदे
कोडरमा, अगस्त 6 -- Kodarma News: कोडरमा। सतपुलिया, गुमो स्थित ग्रिजली पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए गुरुवार को विशेष 'किचनैट एक्टिविटी' किया गया। उद्देश्य बच्चों को कम उम्र से ही सुरक्षित तरीके से भोजन तैयार करने की जानकारी देना और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक बनाना था। प्राचार्या निरजा ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तकीय शिक्षा के साथ-साथ ऐसे व्यावहारिक अनुभव बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप-प्राचार्या वंदना नारायण, संयोजिका पूजा झा, शिक्षिका तनु प्रिया, खुशबू कुमारी, पूनम तेजपाल, सुनीता कुमारी, दीप्ति गुप्ता, साक्षी सिन्हा, कला शिक्षक मुकेश तथा प्रशासनिक सदस्य रोविंस, मनीमाला, विकास, रोहित, सिम्मी सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.