कोडरमा, अक्टूबर 27 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, झुमरी तिलैया में मंगलवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2027 एवं विकसित भारत युवा लीडर डायलॉग (वीबीवाईएलडी) का आयोजन किया गया। जिला खेल कार्यालय, कोडरमा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 300 से अधिक बालक-बालिका प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। महोत्सव की थीम 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' रखी गई थी। इसके माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हजारीबाग के सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी, ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी और बरही के वि...