कोडरमा, अक्टूबर 30 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता । ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड सत्र 2024-26 के प्रशिक्षु रोहित कुमार रौशन ने अपनी शानदार शैक्षणिक उपलब्धि से महाविद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें बीएड परीक्षा में विनोबा भावे विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। समारोह में झारखंड के माननीय कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान किया। रोहित कुमार रौशन की यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, लगन, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय के अध्यक्ष मनीष कपसिमे, सचिव अविनाश कुमार सेठ, मुख्य परिचालन पदाधिकारी तनिष्क सेठ, प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी सहित सभी सहायक प्राध्यापकों एवं शिक्षके...