कोडरमा, जुलाई 15 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी), कोडरमा में आयोजित वीएलई का दो दिवसीय ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) एवं निर्णय ऐप प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन कोडरमा, डोमचांच और चंदवारा प्रखंड के वीएलई ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायती राज पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मास्टर ट्रेनर देवेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया, योजनाओं के चयन, प्राथमिकता निर्धारण तथा निर्णय ऐप के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।प्रशिक्षण के दौरान वीएलई को निर्णय ऐप में आंकड़ों की प्रविष्टि, पंचायत स्तर की योजनाओं का संकलन, निगरानी और रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। इस दौरान...