कोडरमा, जुलाई 31 -- Kodarma News: चंदवारा। प्रखंड के ग्राम कसियाडीह के ग्रामीणों ने चंदवारा सीओ को आवेदन देकर जमीन बचाने की गुहार लगायी है। आवेदन कहा गया है कि जमीन गैर मजरुआ है। इसके चौहदी में उत्तर में कब्रिस्तान, पूर्व में रैयती जमीन, पश्चिम में अरनियावो दक्षिणी नदी है। उक्त जमीन पर कर खेती हो रही है, जिसको लेकर कभी मारपीट व शांति भंग हो सकती है। उन्होंने उक्त जमीन की जमाबंदी रद्द करते हुए जमीन पर धारा 144 लगाने की मांग की। इस संबंध में सीओ अशोक कुमार भारती ने बताया कि जमीन की जमाबंदी है, इसलिए उस जमीन पर किसी तरह के खेती कार्य रोका नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि जमाबंदी रद्द की प्रक्रिया की जा रही है। जमाबंदी रद्द होने पर कार्य को रोका जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...