कोडरमा, जुलाई 25 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि। रांची-पटना मुख्य मार्ग उरवां चौक पर शनिवार की शाम बरही विधायक मनोज कुमार यादव का ग्रामीणों ने पुतला दहन किया। लोगों का कहना है कि डीवीसी और एनटीपीसी द्वारा तिलैया डैम में लगाए गए सोलर प्लांट के प्लास्टिक फ्लोटर पर नहाने के दौरान 27 मई को युवक सचिन शर्मा डूब गए थे। ग्रामीणों के आंदोलन के बाद कंपनी की ओर से 3 लाख 50 हजार का मुआवजा के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ था। लगभग दो महीने बीत जाने के बाद भी कंपनी की ओर से मुआवजा राशि नहीं देने पर मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने कंपनी गेट में ताला बंद कर दिया। मौके पर जेएलकेएम नेता कृष्णा कुमार यादव, अज्जु सिंह, राजकुमार यादव, मो. अनवर, बिरेन्द्र पासवन, मोती दास, शीतल यादव, दिनेश यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...