Kodarma News: गौ सेवाधाम आश्रम में योग शिविर लगाने को लेकर बैठक
कोडरमा, जुलाई 20 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। गौ सेवा के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गौ सेवाधाम आश्रम में योगाचार्या सुषमा सुमन के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आश्रम में नि:शुल्क योग शिविर लगाने पर विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि मंगलवार सुबह 5 बजे से 7 बजे तक योग शिविर का संचालन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता डॉ. जेपीएन बरनवाल ने की, मंच संचालन योगाचार्य प्रदीप कुमार सुमन ने किया। बैठक को सेवानिवृत्त शिक्षक रामस्वरूप पंडित, दिलीप पंडित, अनंत कुमार बरनवाल, पंकज पंडित, समाजसेवी ईश्वर देव बरनवाल, कुलदीप कुमार, विनोद पंडित आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.