Kodarma News: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा इंदरवा बस्ती-झरनाकुंड का इलाका
कोडरमा, अगस्त 18 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा बस्ती से झरनाकुंड जाने वाले रास्ते के पास मंगलवार को भोरे-भोरे गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। बैंक लूट की योजना बनाकर बिहार से कोडरमा पहुंचे अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी। उसकी पहचान प्रिंस पाडेय उर्फ बाबा के रूप में हुई। वहीं भाग रहे तीन अन्य अपराधियों को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष को सूचना मिली थी कि करीब चार हथियारबंद अपराधी बैंक लूट की योजना से बिहार से कोडरमा पहुंचे हैं और इंदरवा बस्ती-झरनाकुंड इलाके में छिपे हुए हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.