कोडरमा, अक्टूबर 31 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता । श्री कोडरमा गौशाला समिति, यदुटांड़, झुमरी तिलैया की ओर से गोपाष्टमी मेला-2026 का आयोजन 17 से 21 नवंबर तक किया जायेगा। मेले में खेल-तमाशे, मौत का कुआं समेत कई मनोरंजक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होंगे। पांच दिनों तक चलने वाले इस मेले में स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इसमें 17 नवंबर को कोडरमा जिले के कलाकारों की ओर से भूले-बिसरे गीतों की प्रस्तुति की जाएगी। 18 नवंबर को शंकर सम्राट का जादू शो होगा। 19 नवंबर को इंटर स्कूल समूह नृत्य प्रतियोगिता होगी। 20 नवंबर को इंटर स्कूल चित्रकला एवं हास्य नाटिका प्रतियोगिता होगी। 21 नवंबर को श्रीकृष्ण लीला पर आधारित कार्यक्रम एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर गौशाला समिति की ओर से तै...