कोडरमा, नवम्बर 7 -- Kodarma News: सतगावां। प्रखंड के राजवार पंचायत अंतर्गत डेगोडीह गांव में शनिवार को झारखंड सेवा संस्था के नेतृत्व और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य नीतू कुमारी, जेएलकेएम नेता मनोज यादव और पंचायत समिति सदस्य नईम उद्दीन ने किया। शिविर को सफल बनाने में निर्भय कुमार, निशा ऐका, डॉ. अंकित कुमार, एएनएम सोनी कुमारी, सुधा कुमारी, विनोद कुमार, राहुल कुमार और अखिलेश कुमार समेत कई गणमान्य लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं ग्रामीणों की भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...