Kodarma News: गृहरक्षक कार्यालय पर गार्ड कमांडर और हवलदार चयन में धांधली का आरोप, डीसी से जांच की मांग
कोडरमा, नवम्बर 3 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के गृहरक्षकों ने चंदवारा स्थित गृहरक्षक कार्यालय पर नियमों की अनदेखी कर गार्ड कमांडर और हवलदार पद पर चयन करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में गृहरक्षकों ने मंगलवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने और चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। उपायुक्त को दिए गए ज्ञापन में गृहरक्षकों ने आरोप लगाया है कि गृहरक्षक कार्यालय की ओर से बिना किसी पूर्व सूचना, पत्राचार और विज्ञापन के बीते 27 अक्टूबर को कुछ चुनिंदा गृहरक्षकों को दूरभाष के माध्यम से कार्यालय बुलाया गया। इसके बाद गुपचुप तरीके से गार्ड कमांडर और हवलदार पद के लिए उनका चयन कर लिया गया। गृहरक्षकों का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया नियम विरुद्ध है और कुछ खास लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.