कोडरमा, जुलाई 31 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। नगर परिषद झुमरी तिलैया के पूर्व अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद के संरक्षण व मार्गदर्शन में वर्ष 1992 से निरंतर आयोजित हो रहे सद्गुरु देवराहा बाबा गुरु पूर्णिमा अमृत महोत्सव इस वर्ष भी मनाया गया। इस महोत्सव में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं, भजन प्रेमियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण देवराहा बाबा का भव्य दरबार व लकड़ी के खंभों पर फूस व बिचाली से निर्मित पारंपरिक मचान रहा। इसके साथ ही झुमरी तिलैया के श्रीराम संकीर्तन मंडल व श्री हनुमान संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भी संकीर्तन व भजन प्रस्तुत किये। कार्यक्रम को सफल बनान में मनोज कुमार, संजय कुमार, संतोष कुमार, मृत्युंजय कुमार, नीरज कुमार, रंजीता कुमारी, रानी विजेता , कविता कुमारी, प्रेमलता, ममता कुमारी आदि का महत्व...