Kodarma News: गुमो-सतपुलिया चौक के समीप से पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा
कोडरमा, सितम्बर 30 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। दुर्गा पूजा के मद्देनजर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो-सतपुलिया चौक के समीप से तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक साहिबगंज जिले से कोडरमा पहुंचकर विभिन्न स्थानों की रेकी कर रहे थे। उनके पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। पूछताछ में चोरी की योजना का खुलासा: पुलिस के अनुसार, चेकिंग टीम ने गुमो-सतपुलिया चौक के सामने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। पूछताछ के लिए रोकने का प्रयास किया गया तो वे भागने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे साहिबगंज जिले से कोडरमा आए थे और अलग-अलग स्थानों की रेकी कर रहे थे। उनका उद्देश्य आगामी दुर्गा पूजा तक कोडरमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.