कोडरमा, अक्टूबर 3 -- Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत गुमो के झुमरियाटांड़ में नगर परिषद द्वारा एक करोड़ 90 लाख की राशि से निर्मित खेल मैदान का शनिवार को उद्घाटन हुआ। इस मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष रमेश हर्षधर, उपाध्यक्ष मनोहर कुमार राम, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार रणधीर वर्मा, जेई दीपक कुमार के अलावा विभिन्न वार्डों के पार्षद अतिथि के रूप में मौजूद थे। मुख्य अतिथि रमेश हर्षधर और उपाध्यक्ष मनोहर कुमार राम ने उद्घाटन किया। पूजा-अर्चना उमेश उर्फ बबली पांडेय ने कराई। केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह सौरभ यादव, मनोज पांडेय, अशोक पांडेय और बबलू पांडेय ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि शहरी क्षेत्र के सभी...