Kodarma News: गिट्टी लदे दो ट्रकों को किया गया जब्त, जांच में जुटी पुलिस
कोडरमा, अगस्त 12 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर रात पुलिस ने गिट्टी लदे दो ट्रकों को जब्त किया है। यह कार्रवाई एसपी कुमार शिवाशीष के आदेश पर की गई। बताया गया कि एसपी को कुछ इनपुट मिला था। इसके बाद नवलशाही थाना भवन के समीप अभियान चलाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने गिट्टी लदे दो ट्रकों को रोककर पेपर मांगा, मगर चालक पेपर नहीं दिखा सका। इसके बाद दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया है। मालूम हो कि डोमचांच इलाके में इन दिनों अवैध तरीके से गिट्टी लदे ट्रकों का परिचालन तेजी से हो रहा है। इससे सरकार को हर माह करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.