Kodarma News: गांगो महतो स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट 17 को
कोडरमा, सितम्बर 14 -- Kodarma News: जयनगर। प्रखंड की तेतरौन पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चटकरी के प्रांगण में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17 सितंबर को गांगो महतो एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। विधायक अमित कुमार यादव अपने दादा स्व. गांगो महतो की स्मृति में प्रत्येक वर्ष इस टूर्नामेंट का आयोजन कराते हैं। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के लिए 15 और 16 सितंबर को नामांकन की प्रक्रिया होगी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर मैच जीतने वाली टीम के लिए आकर्षक पुरस्कार की व्यवस्था की गई है। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह जानकारी विधायक के भाई रवि निराला ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.