कोडरमा, अगस्त 17 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। कृष्णा वेलफेयर सोसाइटी (केडब्ल्यूएस) की बैठक शहर के पूर्णिमा टॉकीज गली स्थित गौरी भगत के कार्यालय में अमित सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा जानू सिंह ने प्रस्तुत किया, जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया। इसके बाद पुरानी कमिटी को भंग कर नई कमिटी का गठन किया गया। नई कमेटी में सत्र 2026 के लिए अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजा सिंह व गौरी भगत, सचिव रंजय सिंह, सहसचिव गोपाल सिन्हा व सचित साव, कोषाध्यक्ष जानू सिंह व रौशन सिंह को चुना गया। वहीं संयोजक अमित सिंह व मंटू साव और मेला मंत्री सुजीत सिंह व मुनमुन सरकार बनाए गए। यह भी पढ़ें- Bokaro News: इस वर्ष गुरुजुवा में आयोजित होगा गणेश महोत्सव बैठक में आगामी 14 से 17 सितंबर तक चार दिवसीय 15वें वार्...