कोडरमा, सितम्बर 14 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गणेश चतुर्थी पर सोमवार को भगवान गणेश की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई। विभिन्न स्थानों पर गणपति की प्रतिमा स्थापित कर पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। झुमरी तिलैया शहर के सार्वजनिक गणेश पूजा समिति गांधी स्कूल रोड मे भव्य गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार व बुधवार को बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हैं। वहीं गुरुवार को भंडारा व शुक्रवार को प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा। यहां का भव्य पूजन पंडाल नवादा के अस्पताल रोड के शीतला माता मंदिर के पूजन पंडाल पर आधारित है। समिति की ओर से पूजन पंडाल के बाहर तमाम प्रकार के झूले लगे है, जिसमे टावर झूल...