Kodarma News: गणेश किराना से हल्दी पाउडर और टिंकू होटल से जलेबी को कराया नष्ट
कोडरमा, अक्टूबर 13 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद के नेतृत्व में जयनगर रोड स्थित विभिन्न ढाबों, होटलों, किराना दुकानों और ठेला-खोमचों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गणेश किराना दुकान में हल्दी पाउडर में अखाद्य रंग पाए जाने पर हल्दी पाउडर नष्ट कराया गया। वहीं, टिंकू होटल में अखाद्य रंग से तैयार जलेबी भी नष्ट कराई गई। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर चलाए गए अभियान में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की जांच की गई। कई किराना दुकानों, आटा चक्कियों और ठेला-खोमचों में खाद्य लाइसेंस नहीं पाया गया। कुछ कारोबारियों के लाइसेंस की वैधता भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.