Kodarma News: गड्ढे में असंतुलित होकर पलटा ई-रिक्शा, दो महिला यात्री घायल
कोडरमा, अगस्त 31 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के कोल्टेक्स स्थित उर्मिला चौधरी क्लीनिक के समीप एनएच पर सोमवार को सड़क के गड्ढे के कारण एक ई-रिक्शा (टोटो) दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार दो महिला यात्री घायल हो गईं। दोनों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया। बताया गया कि एनएच पर बने बड़े गड्ढे में ई-रिक्शा का पहिया जाने के बाद चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन पलट गया।स्थानीय लोगों के अनुसार, बरसात के दिनों में इस स्थल पर अक्सर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। पानी जमा रहने के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है और दुर्घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.