Kodarma News: गड़गी में 10 अगस्त को होगा नौकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेगी बाइक
कोडरमा, अगस्त 4 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के परसाबाद स्थित गड़गी फुटबॉल मैदान में 10 अगस्त को युवा आदर्श क्लब गड़गी के तत्वावधान में नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर आयोजन समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और विभिन्न क्षेत्रों की टीमों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल तथा उपविजेता टीम को हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल प्रदान की जाएगी। इसके अलावा तृतीय, चतुर्थ एवं सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम के लिए प्रवेश शुल्क 3,100 रुपये निर्धारित किया गया है।
प्रतियोगिता नियम आयोजन समिति के अनुसार सभी टीमों के खिलाड़ियों के लिए जर्सी एवं फुटबॉल ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.