Kodarma News: गडगी देवी मंदिर के समीप जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात, किसानों की फसलें बर्बाद
कोडरमा, अक्टूबर 17 -- गडगी गांव में हाथियों का उत्पात Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत गडगी देवी मंदिर के समीप दर्जनों की संख्या में पहुंचे जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने खेतों में लगी धान, मकई, गन्ना सहित अन्य फसलों को रौंदकर नष्ट कर दिया। इससे किसानों को हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार जंगली हाथियों का झुंड हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना क्षेत्र से बराकर उत्तरवाहिनी नदी पार कर गडगी गांव में प्रवेश कर गया। अचानक गांव के समीप हाथियों के झुंड को देखकर ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। हाथियों ने खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.