Kodarma News: गझंडी स्टेशन पर संरक्षा सभा, रेल परिचालन में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश
कोडरमा, अक्टूबर 14 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधिगझंडी स्टेशन पर बुधवार को संरक्षा सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्टेशन अधीक्षक विकास चंद्र यादव ने की। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा के यातायात निरीक्षक (परिचालन) अरविंद कुमार सुमन उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए अरविंद कुमार सुमन ने परिचालन विभाग के कर्मचारियों को संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने और ड्यूटी के दौरान हमेशा सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित रेल परिचालन रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेलगाड़ियों का सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करना सभी रेलकर्मियों की जिम्मेदारी है। सभा में अन्य स्टेशन मास्टरों ने भी अपने विचार रखे। मौके पर कई स्टेशन अधीक्षक, स्टेशन मास्टर, पॉइंट्समैन सहित परिचालन विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.