कोडरमा, जुलाई 4 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। स्कूली छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शनिवार को चंद्रावती स्मारक उच्च विद्यालय मैदान में प्रखंड स्तरीय 65वीं सुब्रतो फुटबॉल कप प्रतियोगिता एवं द्वितीय लिटिल चैंप का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का महत्व बताते हुए नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास क...