कोडरमा, जुलाई 28 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि। तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के कांको पंचायत अंतर्गत चंद्रघट्टी गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय मासूम आरव कुमार की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक आरव कुमार के पिता मुकेश यादव राजस्थान में मजदूरी का कार्य करते हैं, जबकि उसकी मां कुंती देवी केटीपीएस प्लांट में दाई के रूप में कार्यरत हैं। मंगलवार को मां काम पर चली गई थी। इसके बाद आरव अपने चाचा गणेश यादव, दादी और बहन के साथ धान रोपनी के लिए खेत गया था।बताया जाता है कि खेत में धान रोपनी के दौरान आरव खेलते-खेलते पास स्थित तालाब की ओर चला गया। कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर उस पर नहीं पड़ी तो उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान परिजन तालाब के पास पहुंचे, ...