कोडरमा, अगस्त 23 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के साथ गांव में खेत में फसल लगी रहने के बावजूद प्लास्टर करने के लिए जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मारपीट की घटना में एक पक्ष से भीम रजक, अजय कुमार, मनोज कुमार और पुष्पा देवी घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से मालिती देवी पति कन्हाय राम, रूबी देवी पति सूरज कुमार, राम कुमार और लक्ष्मण कुमार के घायल होने की बात सामने आई है। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से जयनगर थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...