Kodarma News: खेत में काम के दौरान महिला को सांप ने डंसा, इलाज के बाद खतरे से बाहर
कोडरमा, जुलाई 25 -- Kodarma News: सतगावां। थाना क्षेत्र के सिहास गांव में शनिवार को खेत में काम करने के दौरान एक महिला को सांप ने डंस लिया। समय पर अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराने से उसकी जान बच गई और अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सिहास निवासी 50 वर्षीय चंदा देवी धान की खेती की तैयारी के लिए अपने खेत में मेढ़ बना रही थीं। इसी दौरान घास में छिपे एक सर्प ने उन्हें डस लिया। घटना के बाद परिजनों ने बिना देर किए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया।अस्पताल के चिकित्साकर्मियों ने बताया कि समय पर इलाज मिलने के कारण महिला की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। घटना के बाद क्षेत्र के किसानों से खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.