Kodarma News: खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने डंसा, हालत गंभीर, रेफर
कोडरमा, जुलाई 28 -- Kodarma News: सतगावां। प्रखंड की ईटांय पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव में मंगलवार को खेत में काम करने के दौरान एक युवक को जहरीले कोबरा सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद युवक की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर निवासी 22 वर्षीय बिक्की प्रसाद यादव मंगलवार को अपने खेत में मेढ़ बनाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मेढ़ के पास छिपे जहरीले कोबरा सांप ने उनके पैर में डस लिया। सांप के काटते ही युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और साथी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.