Kodarma News: खून चढ़ाने के दौरान महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा
कोडरमा, जुलाई 16 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा बाजार स्थित बजरंग बली मंदिर के समीप ओम कौशल्या हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार को एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला की मौत गलत तरीके से खून चढ़ाने के कारण हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और स्थिति को शांत कराया। जानकारी के अनुसार डोमचांच प्रखंड के बेहराडीह निवासी 70 वर्षीय रधिया देवी का कुल्हे में फ्रैक्चर होने के बाद बुधवार को अस्पताल में ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद खून की कमी होने पर गुरुवार को उन्हें रक्त चढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया।अस्पताल के संचालक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.