कोडरमा, नवम्बर 9 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के बजरंग नगर निवासी खुशी टेंट हाउस के संचालक विनय यादव की दिवाली की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पत्नी कविता देवी ने पड़ोसी पप्पू खटीक पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तिलैया थाना में आवेदन दिया है। हालांकि, मामले में पुलिस की जांच जारी है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना की सूचना मिलने पर तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार दोपहर करीब 2:45 बजे शव तिलैया थाना पहुंचा। परिजनों के अनुसार, शव को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा।

रंगदारी मांगने और विवाद का आर...