कोडरमा, अगस्त 26 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के आजाद मोहल्ला बाईपास रोड निवासी अशोक पांडेय ने अपने पुराने मकान का जंगला तोड़कर चोरी का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को आवेदन दिया है। उन्होंने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में अशोक पांडेय ने बताया कि बुधवार को करीब 12:45 बजे उनके पुराने मकान में कोई नहीं रहता था। इसी दौरान सोनू सिंह, पिता ब्रिजनंदन सिंह, निवासी आजाद मोहल्ला बाईपास रोड, वार्ड नंबर-5 और लड्डू रवानी, पिता संजय रवानी, निवासी तिलैया, कथित रूप से मकान के जंगला का रॉड निकालकर चोरी का प्रयास कर रहे थे।इसी दौरान अशोक पांडेय के भतीजे साहिल पांडेय, पिता अजय पांडेय, निवासी आजाद मोहल्ला, वार्ड नंबर-5, की नजर दोनों युवकों पर पड़ी। साहिल ने उन्हें चोरी करते...