कोडरमा, जुलाई 29 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। बराकर नदी के शांत तट पर स्थित खरियोडीह बाबाधाम मंदिर जयनगर प्रखंड का प्रमुख धार्मिक एवं आस्था का केंद्र है। प्रखंड मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर स्थित इस प्राचीन शिव मंदिर में कोडरमा के अलावा हजारीबाग और गिरिडीह जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। बराकर नदी के तट पर स्थित यह प्राचीन शिवधाम आस्था, परंपरा और लोकविश्वास का अनूठा संगम है। हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता खरियोडीह बाबाधाम आज भी हजारों श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है, जहां भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर बाबा भोलेनाथ के चरणों में शीश नवाने पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- बाबा आम्रेश्वर धाम में आज से एक माह तक गूंजेगा हर-हर महादेवश्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर सम...