Kodarma News: खराब गुणवत्ता पर घिरी 20 करोड़ की सड़क, जांच के दौरान मिली भारी गड़बड़ी
कोडरमा, सितम्बर 23 -- Kodarma News: सतगावां हमारे प्रतिनिधि। दर्शनपुल से बासोडीह होते हुए गावां को जोड़ने वाली करीब 30 किलोमीटर लंबी नवनिर्मित सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विवादों में घिर गई है। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से पथ प्रमंडल द्वारा निर्मित इस सड़क की स्थिति निर्माण के महज एक महीने बाद ही पहली बारिश और सामान्य आवागमन में बदहाल हो गई। सड़क कई जगहों पर उखड़ने और क्षतिग्रस्त होने के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग शुरू कर दी थी। मामले को लेकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी को भी जानकारी दी थी। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इधर, कुछ दिन पूर्व इसी जर्जर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.